Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जल जमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ समेत वरीय अधिकारी को दिया आवेदन 

जल जमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ समेत वरीय अधिकारी को दिया आवेदन 

Spread the love

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार थाना अंतर्गत चन्दौर पुर्वी पंचायत स्थित वार्ड 4 एवं 5 में बारिस के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं  जिससे लोग परेशान रहा करते हैं । बता दें कि 2 दिन पूर्व झमाझम बारिश हुई थी जिसमें जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। करीब दर्जनों घरों में बारिश का पानी घुस गया था। जिसके कारण ग्रामीण काफी परेशान थे। जिसको लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर अन्य संबंधित विभाग को आवेदन दिया है। जलजमाव की समस्या की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनिया ढ़ण्ढ़निया, अंचलाधिकारी संजय कुमार झा सज्जन , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नूर आलम उर्फ लंबू, विभागीय
जेई अजय कुमार , समिति प्रतिनिधि सुनील कुमार शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार एवं  रामशंकर कुमार जेडीयू नेता ने वार्ड नंबर 4 एवं 5 में पहुंचकर जलजमाव की समस्या की मुआयना की , लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन ग्रामीणों ने पंपसेट मशीन से पानी को बाहर निकालने में जुट गए हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com