Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार अंतरजिला के कुख्यात अपराधी सुपारी किलर तरुण यादव चढा पुलिस के हत्थे। 2013 से ही हत्या लूट कांड में चल रहा था फरार

अंतरजिला के कुख्यात अपराधी सुपारी किलर तरुण यादव चढा पुलिस के हत्थे। 2013 से ही हत्या लूट कांड में चल रहा था फरार

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* अंतरजिला गिरोह का सरगना कई संगीन मामले का वांछित कुख्यात सुपारी किलर तरुण यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे।बीती देर रात गुप्त सूचना के बाद जिले के सोरबाजार थाना क्षेत्र के धमसैना गांव से हुई गिरफ्तारी। तलाशी के दौरान तरुण यादव के पास से 7.65 एमएम का एक पिस्टल और 7.65 एमएम तीन जिंदा कारतूस हुआ बरामद। सहरसा,खगड़िया, बेगूसराय समेत कई जिले में हत्या जेसे कई संगीन मामले का वर्षों से था वांछित।
गुप्त सूचना के बाद पु उपा0 (परि0), सहरसा के नेतृत्व में पु0अ0नि0 राजेश कुमार,थानाध्यक्ष सोरबजार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा सघन छापामारी के दौरान मिली सफलता। कुख्यात तरुण यादव खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना के चमन टोला का रहने वाला। बताते चले की तरुण यादव का मुख्य पेशा सुपारी लेकर लोगों की हत्या करना है।इस अपराधी को तलाश कई जिलों की पुलिस को थी। उक्त कुख्यात अपराधी तरुण यादव कई कांडों में फरार चल रहा था। हाल ही में जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना के महखर गांव निवासी पुंजित कुमार यादव की निर्मम हत्या चार लाख रुपया की सुपारी लेकर कर दी थी। जिस संदर्भ में बख्तियारपुर थाना कांड संख्या, 371/22 दर्ज किया गया था। तरुण यादव की निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लागतार छापामारी जारी है। हालंकि तरुण यादव खगड़िया कांड संख्या..138/13, बेगूसराय कांड संख्या…67/13 और सहरसा कांड संख्या..371/22 में फरार चल रहा था। कुख्यात सुपारी किलर तरुण यादव की गिरफ्तारी के बाद सहरसा पुलिस थोड़ी देर के लिए राहत की सांस जरूर ली है,लेकिन जबतक इस कांड में संलिप्त सारे अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तबतक पुलिस के लिए सरदर्द बनी रहेगी।

*BYTE :-* लिपि सिंह, एसपी सहरसा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com