फिरोजाबाद पारसनाथ मंदिर में दिव्य ज्ञान का अर्जन
पारसनाथ मंदिर में दिव्य ज्ञान का अर्जन

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी
पारसनाथ मंदिर में दिव्य ज्ञान का अर्जन, आचार्य श्री 108 निर्भय सागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 हेमदत्त सागर महाराज, मुनि श्री शिवदत्त सागर महाराज का चातुर्मास बड़े भक्ति भाव से हो रहा है
सुबह प्रवचन के दौरान मुनि श्री 108 हेमदत्त सागर महाराज ने कहा कि जीवन में पैसे को ज्यादा महत्व मत दो आत्मा को परमात्मा में जोड़ने के लिए कार्य करो अगर तुम समर्थ हो तो अपने से गरीब व्यक्ति की मदद करो आपको मन की शांति मिलेगी असली सुख शांति पैसे में नहीं है असली शांति खुद में है कभी किसी दूसरे को दोष मत दो अपने खुद के जीवन में झाखो की खुद से कोई गलती कभी न हो कभी किसी को कष्ट न हो ऐस म रखो हमेशा तो तुम्हारा जीवन सार्थक हो जाएगा और आत्मा अपने आप शुद्ध हो जाएगी
मुनि श्री 108 शिवदत्त सागर महाराज ने कहा किसबसे गरीब अगर दुनिया में कोई संत है तो वो जैन संत है उन्हें कोई राग से मतलब ही नहीं है जीवन में सिर्फ अपनी आत्मा की शुद्धि के लिए कार्य करते है, इसलिए तुम श्रावक गुरु जैसी क्रिया नहीं कर सकते तो उनका अनुसरण ही करो और जिन देव की भक्ति में समय लगाओ, पुरूशार्थ जरूर करो , सब अपने भाग्य का खाते है , इसलिए पुण्य कर्म जरूर करो जिससे पाप कर्म के उदय कम हो जाए, राजा श्रेणिक ने भी परीक्षा दी, सभी शाधु समान है कभी किसी शाधु में भेद मत करो कोई भी आए उनका अनुसरण करिये , अगर तुम शाधू में भेद करते हो उनमें गैलरी ढूंढते हो तो तुम सम्यक दृष्टि हो ही नहीं सकते हो , कभी भी अपने मन , बचन काय से किसी गुरु की अभेलना मत करना क्युकी यह करके तुम अपने पाप कर्म को अर्जित कर रहे हो,जिन धर्म की प्रभावहना के लिए कार्य करो अगर आप ऐसा करते हो तो ही आप सम्यक दृष्टि हो वरना आप पक्के मिथ्या दृष्टि हो तुम्हारे कुछ करने से साधू का भला होगा ऐसा मत सोचो हा अगर तुम साधु को नमस्कार करोगे तो तुम्हारा उद्धार होगा इस मौके पर ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी भाजपा सचिन जैन , चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र जैन, अनिल जैन राजू, कमलेश जैन, संदीप जैन , सुमन गुरुजी, सुरेन्द्र जैन भैया जी, दिनेश जैन, आशु जैन,अनिल जेंडल, सुभाष जैन,बॉबी जैन, अरिहंत, गोपाल, गोलू, निखिल, प्रखर, अंकित, मयंक , संजय, समस्त जैन समाज मौजूद रहे

Subscribe to my channel



