सहरसा बिहार भगवान के भरोसे चल रहा है अगनवाड़ी केंद्र
भगवान के भरोसे चल रहा है अगनवाड़ी केंद्र

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर-: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र भगवान भरोसे चल रहा है। जहां प्रखंड क्षेत्र के अजगैवा पंचायत के गढ़िया गांव वार्ड नंबर 1 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 53 में खुलकर सरकार के उद्देश्यों का मखौल उड़ाया जा रहा हैं।स्थानीय लोगों की शिकायत पर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 53 पर सेविका पति के सहारे केंद्र चल रहा था। केंद्र पर 8 बच्चे पाया गया। केंद्र पर बिना ड्रेस पहने सहायिका मौजूद थी लेकिन सेविका केंद्र से नदारद दिखी, आपको बता दे कि इस केंद्र पर बच्चों की सुविधा के नाम पर लूटखसोट का आरोप भी है। रजिस्टर पर चालीस बच्चे का नाम भले ही हो, मगर केंद्रों पर 7 से 8 बच्चे ही मौजूद थे। हालांकि वहां सभी बच्चों का पोषाहार बनता है। स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि केंद्र समय से नहीं खुलते हैं सेविका-सहायिकाओं के आने-जाने की कोई समय सीमा तय नहीं है। सेविका के बदले उनके पति आंगनवाड़ी केन्द्र का संचालित करते हैं स्थानीय मुखिया पति बिजेन्द यादव ने बताया कि पंचायत के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्र की निरीक्षण कर सुधार की जाएगी।
इस संबंध में बाल विकास परियोजना के बड़ा बाबू ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जबकि बड़ा बाबू ने मोबाइल फोन पर सेविका पति को हिदायत देने का काम किया तो उन्हें भी धमकी देते कहा गया है कि पत्रकार जो कहेगा वही करेंगे। जिसको लेकर बड़ा बाबू ने विभाग को सूचना देकर प्रभाव से हटाने की बात कही है।
बता दें कि आंगनवाड़ी केंद्र 53 के सेविका को एक दूसरा भी आंगनवाड़ी केंद्र का प्रभार दिया गया है । लेकिन दूसरा आंगनवाड़ी केंद्र पूर्ण रुप से बंद रहा करता है। दर्जनों लोगों का आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 53 सेविका के पति दबंग प्रवृत्ति के हैं। जिस कारण लोग बोल नहीं पाते हैं। शुक्रवार को जैसे ही आवाज इंडिया लाइव चैनल के संवादाता केंद्र संख्या 53 पर पहुंचा तो केन्द्र चला रहे सेविका के पति का होश उड़ गया। स्थानीय लोगों ने वरीय अधिकारी से आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 53 के सेविका को प्रभार से हटाने की मांग की है।

Subscribe to my channel


