सुपौल बिहार अक्रोशित युवाओं ने अग्निपथ के विरोध में किया प्रदर्शन रेलगाड़ी में लगाई आग
अक्रोशित युवाओं ने अग्निपथ के विरोध में किया प्रदर्शन रेलगाड़ी में लगाई आग

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित बाजार में युवाओं द्वारा अग्निपथ का विरोध करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए ट्रेन में आग लगाने की है। इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने ट्रेन में भी आग लगा दिया।
यह मामला सदर बाजार के लोहिया नगर चौक ढाला के समीप का है जहां अक्रोशित छात्रों ने सड़क पर आगजनी करते हुए जमकर बबाल काटा।
साथ ही ट्रेन को रोककर उसमे आग भी लगा दी।
इतना ही नहीं शहर के विभिन्न भागों में तोड़ फोड़ भी किया।
जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्यां में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। प्रदर्शन के कारण बाजार में करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
हालांकि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर DM,कौशल कुमार, SP, डी अमरकेश सहित स्थानीय SDO, और SDPO, अन्य तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंच गए।
जहां नाराज छात्रों को पुलिस बल ने खदेड़कर भगाया।
जिसके बाद ट्रेन में लगी आग को दो दमकल की गाड़ियों की मदद से बुझाया गया।
साथ ही प्रशासन की टीम ने बाजार में घूमकर प्रदर्शनकारियों को तितर बितर किया।
मौके पर मौजूद DM,कौशल कुमार, ने बताया की सभी प्रदर्शनकारियों की पहचान कर ली गई है।
उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।
बाईट:-कौशल कुमार,DM, सुपौल।
Subscribe to my channel


