फिरोजाबाद जीआरपी टूण्डला जं0 द्वारा अवैध कारतूस तस्करी करने वाले गैंग के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार जिससे कुल 09 जिन्दा कारतूस बरामद

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
*प्रेस नोट*
जीआरपी टूण्डला जं0 द्वारा अवैध कारतूस तस्करी करने वाले गैंग के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार जिससे कुल 09 जिन्दा कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा मो0 मुश्ताक द्वारा ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा ट्रेनों में अवैध गाँजा/शस्त्र/ कारतूसों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के अन्तर्गत दिनांक 22.04.2022 को रेलवे स्टेशन टूण्डला जं0 पर दो कारतूस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 700 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये थे, लेकिन इस गैंग से जुड़े हुए कई अपराधी फरार चल रहे थे। इस गैंग के सभी अपराधियों की गिऱफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा द्वारा जीआरपी टूण्डला जं0 एवं सर्विलाँस टीम सहित कुल 7 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा कडी मेहनत करते हुए दिनांक 26.04.2022 को रेलवे स्टेशन टूण्डला जं0 से अवैध कारतूस तस्करी करने वाले गैंग के सक्रिय सदस्य आशीष मिश्रा पुत्र चन्द्रशेखर को गिरफ्तार किया गया। अन्य शेष अभियुक्तों की गिरप्तारी हेतु गठित टीमें प्रयासरत हैं।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
आशीष मिश्रा पुत्र चन्द्रशेखर मिश्रा निवासी ग्राम तेजयी का पुरवा (किस्ता) थाना महेश गंज जिला प्रतापगढ़
*गिरफ्तारी की दिनांक व स्थान*
दिनांक 26.04.2022, प्लेटफार्म नं0 7 रेलवे स्टेशन टूण्डला जं0 ।
*अभियोग जिसमें वाँछित था*
मु0अ0सं0 10/22 धारा 3/5/25(7) A Act व 34, 120-B IPC थाना जीआरपी टूण्डला जं0 ।
*बरामदगी*
09 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज ।
*पूछताछ विवरण*
पूछताछ करने पर अभियुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि साहब कारतूसों की अवैध तस्करी, परिवहन, भण्डारण व खपत करने का हम लोगों का संगठित गिरोह है। साहब हम सभी गिरोह के सदस्य अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए इस अवैध कार्य में लिप्त हैं। साहब मैं कई वर्षों से सादाब और फिरोज के साथ काम कर रहा हूँ। मैं इन दोनो से सस्ते दामों में कारतूस खरीदता हूँ, खरीदे हुए कारतूसों को बिहार / यूपी के अलग – अलग जिलों में अपने गैंग के अलग अलग लोगों को बेच देता हूँ। बिहार व यूपी के विभिन्न जिलों से मैं अपने गैंग के सदस्यों से पिस्टल खरीदता हूं और उन पिस्टलों को प्रतापगढ व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने गिरोह के माध्यम से बेच देता हूँ। करीब तीन वर्ष पूर्व मेरी मुलाकात फिरोज से लखनऊ में हुई थी उसके बाद फिरोज के माध्यम से ही मैं प्रतीक सक्सैना के सम्पर्क में आया था। प्रतीक से मैं रेगुलर कारतूस खरीदता हूं और अपने गिरोह के अन्य सदस्यो को बेच देता हूं। अभी पिछले लगभग 04 महीनों में मैने प्रतीक सक्सैना से करीब 3500 से 4000 अवैध कारतूस खरीदकर अपने गैंग के माध्यम के यूपी व बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई कर चुका हूँ । इससे मुझे काफी मुनाफा हुआ है। अभी जो कारतूस मेरे पास से मिले है यह कारतूस मैने फिरोज से खरीदे थे। साहब यही मेरा व मेरे गिरोहा का मुख्य पेशा है। यह कार्य मैं अपने गिरोह के साथ कई वर्षों से कर रहा हूँ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 जवाहर लाल शर्मा थाना जीआरपी टूण्डला जं0
2. हे0कां0 561 देवकुमार थाना जीआरपी टूण्डला जं0
3. का0 718 अमरपाल सिंह थाना जीआरपी टूण्डला जं0
*मीडिया सेल*
*जीआरपी आगरा*

Subscribe to my channel



