Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड़ अभाविप के कार्यकर्ता ने किया रक्त दान

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

 

पाकुड़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम छात्र विकासार्थ परिषद् (एस०एफ०डी०) संयोजक सानू रजक ने महेशपुर की एक महिला मरीज जिन्हें रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी के लिए रक्तदान किया।ज्ञात हो कि अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता अक्षय चौरसिया जी के माध्यम से इस बात की सूचना मिली कि महेशपुर की एक मरीज को रक्त की अत्यंत आवश्यकता है। अभाविप एस एफ डी जिला संयोजक ने सूचना मिलते ही रक्त अधिकोष केंद्र पहुंच कर रक्तदान किया।सानू रजक ने बताया कि यह उनके जीवन का पहला रक्तदान है और वह स्वयं को सौभाग्यशाली समझते हैं कि उनका रक्तदान किसी के जीवन को बचाने के काम आया है। सेवा भावना से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हर समय समाज के हर वर्ग को हर तरह की सहायता उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र हितों के अलावे लगातार रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों मैं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। किसी भी समय अगर किसी को रक्त या अन्य सहयोग की आवश्यकता होगी तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उन्हें उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्तदान के दौरान अभाविप नगर सह मंत्री सत्यम भगत जी,जिला सहसंयोजक अमित साहा जी उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com