चित्रकूट वार्ड नंबर 5 पुराने थाना के पीछे आम रास्ते की समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर अंतर्गत राजापुर कस्बे के वार्ड नंबर 5 पुराने थाना के पीछे एक आम रास्ते की विशेष समस्या का मैटर संज्ञान में आया है मोहल्ले की कई मात्र शक्तियां लगभग 8 महीने से परेशान है बंदना पांडे शिवकुमारी आदि कई महिलाओं ने बताया कि हम लोग शासन प्रशासन के दफ्तरों के चक्कर काट कर परेशान हो चुके हैं आज तक हमारी रास्ता नहीं बन पाई है इसके बारे में हमने चेयरमैन को भी लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिला अधिकारी उप जिलाधिकारी को भी लिखित प्रार्थना पत्र दिया इसके बाद भी हमारी समस्या का निस्तारण नहीं कराया गया हम लोग बहुत परेशान हैं आने जाने की बहुत बड़ी गंभीर समस्या है चित्रकूट जनपद के आला अधिकारियों वर्तमान सरकार से मात्र शक्तियों ने निवेदन करते हुए मांग किया है तत्काल प्रभाव से हमारी समस्या का निदान करवाएं ताकि हमें आने जाने में दिक्कत का सामना ना करना पड़े बड़े दुख की बात है आज मातृशक्ति दर-दर भटक रही है अपनी समस्या को लेकर समस्या का निदान नहीं हो रहा चुनाव के समय बहुत बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं बाद में कुछ नहीं होता आज चेयरमैन का कहना है कि मेरे खाते में रुपया नहीं मैं कहां से बनवा दूं इस मौके पर कई मात्र शक्तियां व तहसील परिसर पर आए हुए कई ग्रामीण एकत्रित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



