Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा कोयल,सोन व पंडा नदी में तटबंध निर्माण की स्वीकृति मिलने पर कांडी के भाजपाइयों ने सांसद को दी बधाई

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कोयल,सोन व पंडा नदी में तटबंध निर्माण की स्वीकृति मिलने पर कांडी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलामू सांसद वीडी राम को बधाई दी है।शुक्रवार को कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी के कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का भाजपाइयों ने इसकी जानकारी दी।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे ने कहा कि कोयल,सोन व पंडा नदी के तटवर्ती इलाके में प्रतिवर्ष नदी के कटाव से हजारों एकड़ जमीन नदी में समा गए।लगातार लोगों की मांग पर सांसद ने कोयल नदी में मोखापी से सुंडीपुर,सोन नदी में सुंडीपुर से श्रीनगर होते हुए पंडा नदी में केतार तक तटबंध निर्माण की स्वीकृति दिलाकर सांसद ने लोगों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया हैं।
जिसके लिए उन्हें कांडी प्रखंड की जनता की ओर से बहुत बहुत बधाई हैं।
श्री दुबे ने कहा कि तटबंध निर्माण होने से सोन व कोयल नदी के तटवर्ती सैकड़ो गांव के लोगों की हजारों एकड़ भूमि बच जाएगी।
प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे,सांसद प्रतिनिधि राणा ऋषिकेश सिंह,सूर्यदेव सिंह,कांडी मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री अनुप कुमार, कांडी मुखिया विनोद प्रसाद व विधायक प्रतिनिधि निर्मल विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com