गढवा शौर्य संचलन दिवस को लेकर बैठक

दयानंद यादव रिपोर्ट

_________’______
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक 10 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार को 2:00 बजे दिन में स्टेशन रोड गढ़वा रामलाला मंदिर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सह नगर गढ़ युवराज माननीय श्री राजेश प्रताप देव ने किया। प्रदेश कार्यकारिणी के रूप में प्रांत सह मंत्री कुमार गौरव ने 16 दिसंबर के होने वाले कार्यक्रम को लेकर हिंदू समाज को संगठित करते हुए गढ़वा जिले के संपूर्ण हिंदू कार्यक्रम में भाग लेंने को अपील की।
सौर्य संचलन (shury sanchalan) दिन को 11:30 बजे स्टेशन स्टेशन रोड रामलाला मंदिर से निकालना तय हुआ। आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी प्रखंडों के लोग भाग लेंगे।
यह संगठन मैं संपूर्ण हिंदू एक है। इस संगठन में कोई ऊंचा नीचा नहीं है। हमारा संगठन सामाजिक धार्मिक राजनैतिक और सांस्कृतिक संगठन है। अतः श्री कुमार गौरव जी ने सबों को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री सत्य प्रकाश जी धर्माचार्य प्रमुख श्री राधेश्याम पांडे बिशुनपुरा विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव
जिला उपाध्यक्ष उमेश जयसवाल संतोष तिवारी श्याम देव तिवारी सहित काफी संख्या में गढ़वा शहर के तथा प्रखंडों के पदाधिकारी तथा सक्रिय सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Subscribe to my channel



