पाकुड काम के दौरान पत्थर खदान में मजदूर की मौत

पाकुड़ से बिक्की भगत की रिपोर्ट
लोकेशन/ पाकुड़ झारखंड
बाइट : थाना प्रभारी सुकरू उड़ाव
पाकुड़ : मालपहाडी ओपी क्षेत्र के सुन्दरापहाडी स्थित पत्थर खदान में काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी।मृतक मजदूर अताउर शेख सितापहाडी गांव का रहने वाला है।इस घटना में दो अन्य मजदूरों के आंशिक रूप से घायल होने की भी सूचना है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की खबर है।घटना स्थल पर मालपहाडी थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही हैजिस पत्थर खदान में यह घटना घटी है उसके पट्टाधारी रगदा मुर्मू बताये जाते हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूर अताउर पत्थर खदान में ड्रील कर रहा था उसी दौरान ऊपर से एक पत्थर उसके सिर पर अचानक गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों मजदूर भी घटनास्थल पर पहुंचे।थानाप्रभारी सुकरू उरांव ने बताया कि पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में एक कि मौत हुई है।उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है
Subscribe to my channel



