Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा ढिबरी युग में जीने को मजबूर ग्राम पंचायत दिखितवारा के ग्रामीण

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

उत्तर प्रदेश के बांदा में अभी भी सरकारी दावों की हकीकत से दूर कई गांव 21वीं सदी में भी ढिबरी युग में जीने को मजबूर हैं। ताजा मामला बांदा जिले के नरैनी तहसील क्षेत्र के दिखितवारा ग्राम पंचायत का है। जहां बीते 4 वर्षों से बस्ती में विद्युत पोल खड़े हैं और तारे बिछी हैं लेकिन आज तक उन में करंट नहीं दौड़ सका है। विद्युत विभाग की लापरवाही व राजनीतिक विद्वेष के चलते आज तक तारों में कंटक नहीं दौड़ा सका है। ग्रामीणों के घरों में विधुत विभाग मीटर रीडिंग भेज विधुत बिल जमा करने को मैसेज भेज रहा है। ग्रामीण परेशान व भयभीत है। गांव में विधुत न आने से लोग ढिबरी युग में जीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सप्लाई के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायतें की पत्राचार किया व अनशन तक किया लेकिन खंभों में विद्युत विभाग ने सप्लाई चालू नहीं की। जिससे ग्रामीण खासे परेशान हैं वहीं आधी से ज्यादा आबादी के घरों में ग्रामीण ढिबरी जला उजाला कर रहे हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com