हरदोई : पत्रकार व उसके परिजनों पर हमला कार्रवाई कराने पर गम्भीर मुकदमों में फंसाने की दी धमकी

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
अहिरोरी हरदोई
अहिरोरी क्षेत्र के अन्तर्गत हास बरौली थाना क्षेत्र बेनीगंज के रहने वाले आकाश कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह पत्रकार ने थाने पर दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह अपने पिता राजेश सिंह के साथ खेत पर सिचाई कर रहे थे इसी बीच गांव के ही रहने वाले कल्लू सिंह पुत्र हरिनाम रोहित सिंह पुत्र जयपाल सिंह बरौली राजेश वर्मा निवासी खेरवा कमालपुर शराब के नशे में धुत होकर आये और गाली गलौज करने लगे मना करने पर खेत में लगे बांस बल्ली उखाड़ने लगे और पिता पुत्र पर जानलेवा हमला का प्रयास किया आकाश सिंह ने तभी पी आर बी 112 पर फोन कर दिया पुलिस व गांव वाले मौके पर आ गए तब तक दबंग लोग गाली गलौज करते हुए भाग निकले दबंगों ने जाते जाते या भी कह गए आप लोगों ने जाकर कोई शिकायती पत्र दिया तो तुम को फर्जी मुकदमों में फसा देंगे पीड़ित ने थाने मे तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है थाना प्रभारी विद्यासागर पाल बेनीगंज ने जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।

Subscribe to my channel


