मधेपुरा: जिला राजद कार्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 75 वां स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया!

कविता कुमारी रिपोर्ट
मधेपुरा:-15 अगस्त 75 वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया गया । कोरोना महामारी के बाद भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया । सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में उत्साह पूर्वक झंडोतोलन किया गया । जिला मुख्यालय क्षेत्र में झंडोत्तोलन का दौर 9:00 बजे से 11 बजे तक चलता रहा ।
जिला राजद कार्यालय मधेपुरा में काफी धूमधाम से राजद के जिला अध्यक्ष जयकांत यादव के द्वारा 10:30 बजे झंडा फहराया गया! जिला परिषद कार्यालय मधेपुरा में ज़िला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मंजू यादव के द्वारा झंडोत्तोलन फहराया गया ! ग्रामीण क्षेत्र में भतरंधा परमानपुर पंचायत के मुखिया किरण देवी के द्वारा पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में एवं परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष कमलेश प्रसाद के द्वारा थाना परिसर में झंडा फहराया गया! साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में काफी धूमधाम के साथ झंडोत्तोलन किया गया! प्राइवेट स्कूलों में बच्चे और बच्चियों के द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं नाटक का भी आयोजन किया गया !भारत में स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। सभी देशवासियों के लिए ये गौरव का क्षण होता है जिसे लोग राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर मनाते हैं। इंडिपेंडेंस डे पर देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित रहता है। उत्साह और जश्न के इस माहौल में दिल्ली के लाल किला पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। लेकिन ये जानना भी बहुत जरूरी है कि 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है।साल 1947 देश को 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी। अंग्रेजों के जुल्मों को करीब 200 साल तक झेलने के बाद मिली मुक्ति में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने खून की आहुति दी। ऐसे में हर भारतीय के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। लोग स्वतंत्रता दिवस पर सेनानियों द्वारा किये गए अप्रतिम त्याग और बलिदान को याद करते हैं।
ब्रिटिश की गुलामी से आजादी पाना भारत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी लेकिन भारतीयों के अथक प्रयासों और दृढ़ निश्चय से देश स्वतंत्र हुआ। 15 अगस्त, 1947 को भारतीय विधान सभा को पूर्ण विधायी शक्तियां प्रदान की गईं। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने और अपने परिवार का ख्याल किये बिना नई पीढ़ियों के लिए देश छोड़ गए।
कैसे मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस:
स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर लोग वीर बलिदानियों को नमन करते हैं और उनके त्याग को याद करते हैं। झंडा ध्वजारोहण वक्त हमारे राष्ट्रीय गान जन गन मन गाते हैं और साथ ही अपने वीर बलिदानीओं को नारा के माध्यम से याद करते हैं!

Subscribe to my channel



