Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

त्रिवेणीगंज सुपौल:- थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरकुरवा पंचायत से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।

Spread the love

 

रिपोर्टर:- आलोक बादल त्रिवेणीगंज सुपौल से।

एंकर:- बताया जा रहा है। कि शनिवार की रात चोरी की नियत से मंडल टोला उमेश मंडल बरुकरवा पंचायत वार्ड नम्बर 8 निवासी के घर पर एक बाईक पर तीन लोगो आए जबकि चोरों ने बाईक को खड़ा कर एक चोर बकरी चुराने के लिए अन्दर प्रवेश किया, दो चोर सड़क पर बाईक लेकर खड़ा था। तभी अचानक बकरी मालिक उमेश मंडल की नींद खुली देखा की बकरी खुटा से खोल रहा था, बकरी खोलते ही एक चोर प्रदीप कुमार यादव जो डफरखा पंचायत वार्ड नम्बर 13 का निवासी है। जिसको पकड़ लिया ओर बाईक सहित दो चोर भागने में सफल रहे पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने जम कर पीटा और पुछ ताछ करते हुए परिवार वाले को बुलाने को कहा, सूचना मिलने पर आए पकड़े गए युवक के ससुर मदन यादव और डोमी यादव वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। आनन फानन में हुई पंचायत में उन्हें तालिबानी सजा सुनाई गई। उसके हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। युवकों के सिर का बाल काट दिया गया। उसके बाद सिर पर चूना से 420 लिख दिया फिर रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया। उसके बाद भी ग्रामीणों की मन नही भरा तो तीनों के हाथ पैर बांधकर चौकी पर लेटा कर उनकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद तीनों के सिर के बाल मुड़कर उस पर 420 लिख दिया गया और पूरे गांव में घुमाया गया जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तब त्रिवेणीगंज पुलिस को भनक लगी किसी तरह पुलिस ने प्रदीप कुमार यादव को भीड़ से बचा कर थाना ले आई। लेकिन मदन और डोमी अभी भी ग्रामीणों के कब्जे में हैं। पकड़े गए युवक के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। उन्होंने दो साथी का नाम भी बताया, वही फरार हुए दो चोरों की गिरफ्तारी नही हुई है, मामले को लेकर त्रिवेणीगंज थाना का मोबाइल नंबर 9431822553 पर संपर्क किया गया तो रिंग तो हुई लेकिन फोन नही उठाया।
अब देखने वाली बात होगी कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में ऐसे ही चोर चोरी करते रहेंगे और अपराधी अपराध करते रहेंगे या इस पर कोई काबू होती है कि नहीं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com