चित्रकूट : वीरेंद्र शुक्ला का घर पूरी तरह से गिर गया

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
वीरेंद्र शुक्ला का घर पूरी तरह से गिर गया
चित्रकूट जनपद के राजापुर क्षेत्र से कुछ दूरी पर ग्राम पंचायत खोपा है इस गांव के मजरे सीकरी शानी मे वीरेंद्र शुक्ला अपने परिवार के साथ रहता है जो बिकलांग है जिसके पास रहने को घर नहीं था पुराना जर्जर मकान था जो आज पूरी तरह से गिर गया जो खाने-पीने का सामान था वो भी दब गया अब समस्याएँ उत्पन्न है की क्या खाए वीरेंद्र व उसके बच्चे कई बार आला अधिकारियों को लिखित रूप में सूचित किया गया जिले के प्रत्येक अधिकारी के टेबल पर वीरेंद्र शुक्ला की फरियाद पहुंची लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की जिले के आला अधिकारी मौके का मुआयना करने आए आश्वासन दिया फोटो खिंचवाया लेकिन कोई सही कार्य नहीं किया कब तक होता रहेगा अन्याय वीरेंद्र शुक्ला जैसे चित्रकूट जनपद में बहुत से लोग हैं जो भुखमरी के कगार पर है लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं सरकार के रुपयों का बंदरबांट किया जा रहा है सुविधाएं नहीं मिल पा रही चित्रकूट जनपद में प्रशासन से मदद की गुहार करता है वीरेंद्र शुक्ला
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



