Breakingएक्सक्लूसिव
*भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल कोषाध्यक्ष बने नीलकंठ*


भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल का विस्तार करते हुए सदस्यों एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष के लिए युवा नेता ,जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा आई.टी.प्रकोष्ठ नीलकंठ पटेल को दावित्व सौंपा गया । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक सक्ती डॉ. खिलावन साहू ,भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णा कांत चंद्रा भाजुमो के जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ,भाजपा ग्रामीण मंडल सक्ती अध्यक्ष प्रेम पटेल व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र साहू की अनुशंसा में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने युवा मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी । अपने नियुक्ति पर नीलकंठ पटेल ने बताया कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे ।
Subscribe to my channel


