श्री रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
श्री रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

श्री रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
पटेल मैदान में 01.12.2026 से 15.01.2027 तक महायोगिनी मेला का आयोजन
सहरसा विकास कुमार प्रभारी 
सचिव, श्री रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर, न्यास समिति-सह- अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहरसा के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रत्येक वर्ष माह दिसम्बर मध्य से जनवरी माह तक श्री रक्त काली चौंसठ योगिनी मंदिर की भूमि पर महायोगिनी मेला का आयोजन होता आ रहा है। परंतु इस वर्ष ग्लासब्रिज निर्माण होने के कारण जगह बाधित है। इसलिए महायोगिनी मेला का आयोजन पटेल मैदान सहरसा में कराने के संदर्भ में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।श्री रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति का कार्यकाल समाप्त हो जाने और नए समिति का गठन नहीं होने के कारण पूर्व के न्यास समिति सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया ताकि आगामी आयोजित होने वाले मेला के लिए उनके अनुभव एवं सुझाव प्राप्त हो सकें। इन आमंत्रित सदस्यों के द्वारा भी जानकारी दी गई कि प्रत्येक वर्ष महायोगिनी मेला का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी महायोगिनी मेला का आयोजन करवाया जाय।सचिव, श्री रक्तकाली चौंसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति सह अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहरसा एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों के द्वारा दिए गए जानकारी के उपरांत निम्नांकित निर्णय लिया गया।
पटेल मैदान सहरसा में 01.12.2026 से 15.01.2027 तक महायोगिनी मेला का आयोजन किये जाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
वर्ष 2025-26 में महायोगिनी मेला का आयोजन हेतु खुली डाक के माध्यम से मेला की बंदोवस्ती मो० 96.51,000/- (छियानवे लाख इक्यावन हजार) रूपये में हुआ था। वर्ष 2026-27 में मेला की बन्दोवस्ती 96,51.000/- से शुरू की जायेगी। डाक में भाग लेने के लिए सुरक्षित राशि बन्दोवस्ती राशि का 10 प्रतिशत रखने का प्रावधान है। अतः 9,65,100/- (नौ लाख पैसठ हजार एक सौ) रूपये सुरक्षित रखते हुए बंदोवस्ती की तिथि निर्धारण कर आम सूचना प्रकाशन कराये जाने का निर्णय हुआ। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई तथा यथा समय पूर्व की भांति आम सूचना प्रकाशन की कार्रवाई करने का निदेश सचिव, श्री रक्तकाली चौंसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहरसा एवं उप विकास आयुक्त, सहरसा को दिया गया। सचिव, श्री रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर समिति -सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहरसा अविलंब महायोगिनी मेला के बदोवस्ती हेतु आम सूचना निकालेंगे जिसमें बंदोबस्ती की शर्तों का उल्लेख एवं आमजनों की जानकारी हेतु आम सूचना का प्रकाशन कोशी संस्करण के चार समाचार पत्रों में करायेगें।आम सूचना के उपरांत खुली डाक की बोली सचिव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहरसा द्वारा तिथि निर्धारित कर विकास भवन, सहरसा के सभाकक्ष में आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि खुली डाक की बोली हेतु निर्धारित तिथि को यदि विभागीय नियमानुसार डाकवक्ता की संख्या पूर्ण नहीं होती है, तो सचिव, श्री रक्तकाली चौंसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति सह अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहरसा पुनः अल्पकालीन आम सूचना प्रकाशित करेंगे।
Subscribe to my channel

