आगरा श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा की सदस्यता 22 नवम्बर तक
श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा की सदस्यता 22 नवम्बर तक

जनपद आगरा
श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा की सदस्यता 22 नवम्बर तक*
आगरा एत्मादपुर नगला
परमसुखअखिल भारतबर्षीय श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा प्रारम्भ कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी रहे आगरा मण्डल के महामन्त्री डाॅ राज पाल भारद्वाज के अनुसार महासभा की साधारण सदस्यता के लिए 22 अक्टूबर से सदस्यता अभियान प्रारम्भ कर दिया गया है, जो 21 नवम्बर तक चलेगा. एक नवम्बर 2022 तक 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके ब्राह्मण युवक- युवतियों शुल्क रु. एक सौ मात्र जमा कर महासभा की साधारण सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं. प्रदेश के चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश महामन्त्री सत्य प्रकाश शर्मा के अनुसार सदस्यता के लिए रसीद पर पहचान दस्तावेज का पर्ण विवरण अंकित करना अनिवार्य है. प्रदेश के प्रभारी अध्यक्ष एवं मण्डल महामन्त्री डाॅ भारद्वाज ने श्री चौरासिया ब्राह्मण समाज के सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने की अपील की है. सदस्यता हेतु प्रदेश के अध्यक्ष एवं महामन्त्री से मो.नं. 9457166952 पर सम्पर्क करें.
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


