Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार मुखिया ने किया काली मेला का उद्घाटन

मुखिया ने किया काली मेला का उद्घाटन

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित मेहता टोला वार्ड नंबर 11 में तीन दिवसीय  काली मेला की पहली बार शुरुआत की गयी है। आयोजित कार्यक्रम को स्थानीय  मुखिया चन्दकिशोर कुमार उर्फ चंदन मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होने कहा कि मेला एकता का प्रतीक होता है। सभी जाति समुदाय के लोगों के सहयोग से ही मेला का आयोजन सफल होता है। इस अवसर पर आपसी मतभेद भी दूर होती हैं। राजद नेत्री प्रियंका मेहता ने कहा कि काफी सद्भाव व एकता के साथ काली मेला का आयोजन किया गया है। सामाजिक कुरीतियों के बीच जब हरेक व्यक्ति पल-पल जीने के रास्ते तलाशते हैं। उम्मीद और आशा की किरण चहुंओर समाप्त हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में सकून से जीने के लिए मेला और संगीत के माध्यम से मनुष्य आनंद के साथ जीवन जीने की शुरुआत करते हैं। मनुष्य को अंतरात्मा के आवाज के मुताबिक मजहब, धर्म और जाति की भावना से ऊपर उठकर कर्म योगी बनकर मनुष्य की सेवा करना चाहिए। मौके पर दर्जनों मेला समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com