Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड चंद्र दर्शन के साथ संपन्न हुआ करवा चौथ का व्रत

चंद्र दर्शन के साथ संपन्न हुआ करवा चौथ का व्रत

Spread the love

 

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा : करवा चौथ का त्योहार मंगलवार, 13 अक्टूबर को मनाया गया। इस दिन सुहागिन महिलाओं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। यह निर्जला व्रत होता है। शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद ही उपवास खोला जाता है। जिले भर में महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन कर पूजा संपन्न की।
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खास उत्साह नजर आया। वहीं, बाजारों और ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भारी भीड़ रही। चांद का पूजन कर महिलाओं ने पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोला। गुरुवार को सुबह से ही घर-घर में करवा चौथ पर्व का उल्लास नजर आया। गढ़वा जिले के लगभग सभी प्रखंडों में दोपहर बाद महिलाओं ने मंदिरों और आस-पड़ोस में एकत्र होकर एक साथ करवा चौथ की कथा सुनी। घर में बड़ों से आशीर्वाद लिया जबकि रात के समय चांद के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति के हाथ से जल ग्रहण कर लंबी उम्र की कामना की।कुछ औरत रात के करवा चौथ व्रत की पूजा करने के बाद अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ी सुबह में पूजा पाठ करने के बाद सभी महिलाएं अन्न जल ग्रहण किया गढ़वा जिला के गढ़वा चिनिया डंडा भंडरिया रमकंडा कांडी बरडीहा मझिआव इत्यादि सभी प्रखंडों में महिलाओं ने करवा चौथ के व्रत की और करवा चौथ की पूजा पाठ की ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com