फिरोजाबाद गिहार समाज समिति की बैठक का आयोजन बस्ती में किया गया
गिहार समाज समिति की बैठक का आयोजन बस्ती में किया गया

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला में आज गिहार समाज समिति की बैठक का आयोजन बस्ती में किया गया जिसमें चौधरी जगदीश गिहार एत्मादपुर जिला अध्यक्ष आगरा ने बताया है हमारे समाज में हम लोगों को अपने नाम के पीछे कंजर शब्द लगाना पड़ता है हमारे बच्चे इस शब्द से अन्य लोग हीन भावना से देखते हैं जो हमें बुरा लगता है इसीलिए हम चाहते हैं हमारे पीछे कंजर शब्द हटाया जाए और गिहार नाम से हमारे जाति प्रमाण पत्र बने जिससे हमारे बच्चों को शर्मिंदा ना होना पड़े इसके लिए हमें धरना प्रदर्शन करना पड़े वह भी हम करेंगे जब तक हमें गिहार समाज जाति का सर्टिफिकेट नहीं बनता है तब तक हम यह मुहिम चलाते रहेंगे इस बैठक में चौधरी महेश हंसमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्य प्रकाश अध्यक्ष आगरा सेवक बाबा जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद बलवीर सिंह चौधरी बैजनाथ सिंह गिहार भूरी सिंह चौधरी सूरजपाल नगर अध्यक्ष कालीचरण नगर उपाध्यक्ष संजू गिहार नगर महामंत्री आदि लोग मौजूद रहे
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


