
योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

आज ग्राम पंचायत बगेहटा तहसील बबेरू में आयोजित विशाल दंगल व मेला पर अखिल भारतीय यादव महासभा के यशस्वी जिलाध्यक्ष देवराज यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दंगल मैदान पर इस देश नौजवान प्रदेश के कोने कोने से आये पहलवानों के द्वारा मल युद्ध कुश्ती का उत्साहवर्धन करते हुए हाथ मिलवाया व संबोधित करते हुए दंगल मेला पर उमड़े जनसैलाब, ग्रामीणजन, क्षेत्र वासियों, व जिले के कोने-कोने से आए हुए संभ्रांत नागरिकों एवं क्षेत्रीय गणमान्य प्रधानों को धन्यवाद देते हुए आयोजक टीम के नायक मुहम्मद अकबर हुसैन प्रधान बगेहटा, विशेष सहयोगी अन्सार खां का आभार व्यक्त किया जिन्होंने बहुत ही शानदार कार्यक्रम करा कर क्षेत्र में ग्राम पंचायत बगेहटा की अनूठी छाप कायम की व रेफरी रफीक पहलवान व रसीद पहलवान ने शमा बांधा। दंगल मैदान पर उपस्थित सभी पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजक टीम को यादव महासभा द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कोटार्य,हाजी शरीफ खां, जमालुद्दीन खां,अकील अहमद,फकिरा, सचिव के पी सिंह,भिख्खू भाई ,चन्द्रिका पहलवान पल्हरी,रामभवन यादव जेई,अनिल प्रधान रगौली, मानसिंह प्रधान, मीडिया प्रभारी सामवेद यादव,असगर खां,तारिख खां, रामनरेश यादव, अवनीश श्रीवास्तव मौजूद रहेl

Subscribe to my channel


