Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद फिरोजाबाद में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने टूण्डला प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया

Spread the love

 

सभा को संबोधित करने से पहले संस्कृत में एक वक्ता ने उद्बोधन किया

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जनसभा में भीड़ ज्यादा होने से पदाधिकारियों के चेहरे खिले

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह व फूल माला डालकर स्वागत किया

प्रेम पाल सिंह धनगर

मुझे 20 फरवरी को कमल के निशान पर वोट देकर मुझे ब्रज क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज करा देना यही मेरे लिए आशीर्वाद होगा और मैं प्रदेश सरकार से क्षेत्र का विकास करने में आपका सेवक बना रहूंगा

प्रेमपाल सिंह धनगर ने मंच से झोली फैलाकर वोट और जनता से जिताने की अपील की

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का उद्बोधन शुरू

शिव सिंह चक और मोहन देव शंखवार का मंच पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कंफर्मेशन किया कि वह मंच पर है कि नहीं

पहले के चुनाव में फिरोजाबाद को 5 सीटों में से 1 सीट मिली थी लेकिन अब की बार फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी साफ होगी– दिनेश शर्मा

जब बड़े नेता कुछ नहीं कर पाए तो छोटे नेता से कुछ होने वाला नहीं है —दिनेश शर्मा

लोहिया आवास पिछली सरकार नहीं दे पाई उतने आवास प्रेमपाल सिंह धनगर ने अपने विधानसभा में दिए हुए हैं— दिनेश शर्मा

किसान सम्मान निधि, बिजली का कनेक्शन मुख्यमंत्री आवास,पेंशन देने काम हम ने किया–दिनेश शर्मा

हमारी सरकार ने किसानों के बिजली के बिल को आधा किया है मुख्यमंत्री ने प्रदेश की इंटर पास छात्राओं के लिए स्कूटी देने की बात कही

हमारी सरकार अगर प्रदेश में आती है तो दो करोड़ नौकरियां देने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी

हमने साडे तीन करोड़ लोगों को नौकरी देने का काम किया है वहीं प्राइवेट में संविदा पर एक लाख तीस हजार नौकरियां देने का काम किया है

पहले 3 से 4 घंटे बिजली आती थी अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 18 घंटे बिजली आती है ।जिससे किसानों को डीजल खर्च करने का काम नहीं होता है —दिनेश शर्मा

तमाम माध्यमिक विद्यालय, 78 डिग्री कॉलेज और 34 मेडिकल कॉलेज बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है –दिनेश शर्मा

प्राथमिक विद्यालयों में भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार खत्म करने का काम किया है स्कूल की ड्रेस का पैसा खाने का पैसा सीधे मां-बाप के साथ में डालने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है –दिनेश शर्मा

अब कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए मां-बाप के खाते में पैसा देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है

समाजवादी पार्टी के लोग पैसा लेने का काम करते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी देने का काम करती है

समाजवादी पार्टी की सरकार में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग माफिया हुआ करते थे, हमारी सरकार में माफिया जेल में है अगर निकल आए तो वह प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सामने तख्ती लगाकर घूमते है तो बाबा हमें माफ करो बाबा हमें माफ करो –दिनेश शर्मा

भारतीय जनता पार्टी में बुलडोजर चलाकर माफियाओं को घर तोड़कर वहां पर गरीबों को मकान बनाने का काम किया है– दिनेश शर्मा

यहां का बच्चा बच्चा मोदी है बच्चा बच्चा योगी है वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट कर देना और तुला विधानसभा के प्रत्याशी ईमानदार प्रेमपाल सिंह धनगर को जीता देना

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com