सहरसा बिहार बिजली की तार के चपेट में आने से राज मिस्त्री की हुई मौत।घर में मचा कोहराम
बिजली की तार के चपेट में आने से राज मिस्त्री की हुई मौत।घर में मचा कोहराम

रिपोर्ट विकास कुमार
*एंकर :-* सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज शनिवार को बटराहा मोहल्ला वार्ड नं 23 में स्बेस्टस चढ़ाने के दौरान 11 हजार विधुत तार की चपेट में आने से एक राज मिस्त्री झुलस गया।आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल ले गया जहां अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी हो कि मृतक राजमिस्त्री का नाम श्रवण राम है जो सदर थाना क्षेत्र के दिघीया गांव वार्ड नं 2 का रहने वाला बताया जा रहा है ।आज शुक्रवार को श्रवण राम सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नं 23 में एक मकान पर स्बेस्टस चढ़ाने को लेकर मापी कर रहा था।उसी दौरान दीवाल के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा हुआ था।और मापी के दौरान राजमिस्त्री देख नहीं पाया।जिससे वो 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया और झुलस कर नीचे गिर गया।आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल लेकर जा ही रहा था जहां अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी।
वहीं इस घटना को लेकर मुखिया रामचंदर साह नर बताया कि एक पार्टी श्रवण राम राज मिस्त्री को मापी के लिए बुलाया था।और मापी के दौरान ही 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आ गया जिससे उनकी मौत हो गयी।हम सरकार से और बिजली विभाग से मांग करते हैं कि मृतक राज मिस्त्री के परिवार में एक व्यक्ति को नोकरी दें और उचित मुआवजा दें।उन्होंने ये भी कहा कि बिजली विभाग जल्द से जल्द कवर वाईर लगावें नहीं तो हमलोग आंदोलन करेंगे।
इस घटना को लेकर सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।जांच की जा रही है।
*BYTE :-* ललित कुमार स्थानीय लोग।
*BYTE :-* रामचंद्र साह सिराडे पंचायत के मुखिया।
Subscribe to my channel

