पूरण मल रामलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर मंगलवार को भी जारी रहा
पूरण मल रामलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर मंगलवार को भी जारी रहा

👉 *पूरण मल रामलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर मंगलवार को भी जारी रहा। स्वयंसेवकों ने पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया*
👉 *गगोंह सहारनपुर*
गंगोह पूरण मल रामलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर मंगलवार को भी जारी रहा। स्वयंसेवकों ने पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर का मंगलवार को पांचवा दिन था। प्राचार्य डा. पवन कुमार बंसल ने सडक किनारे छायादार पौधे लगाकर कार्यक्रम को आरंभ किया। उन्होने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। मनुष्य के जीवन में पौधों का बहुत अधिक महत्व है। उन्होने स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा जिससे हम सभी को स्वस्थ व शुद्ध वातावरण मिल सके। प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया। शिविर में डा. अमित कुमार धीमान ने स्वयंसेवकों को आर्युवेद की जानकारी देने के साथ ही कहा कि ऐसे पौधों को घर के गमलों में भी लगाया जा सकता है। ऐसे पौधे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डा. रामकुमार, सलीम, आयुषी, कनिका, तमन्ना, आरती आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel



