देवबंद पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक आरोपी को कोर्ट में किया पेश भेजा गया जेल
देवबंद पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक आरोपी को कोर्ट में किया पेश भेजा गया जेल

👉 *देवबंद पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक आरोपी को कोर्ट में किया पेश भेजा गया जेल*
👉 *देवबंद सहारनपुर*
देवबंद में ऑपरेशन व्हाइट पाऊडर के तहत देवबंद कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आगामी लोकसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत अपराधियों और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र के वाल्मीकि चौराहे से जनपद शामली के थाना गढ़ी पुख्ता के तहत आने वाले पलठेड़ी गांव निवासी आलीशान पुत्र नवाब को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये है। आरोपी विभिन्न जनपदों में नशीला पदार्थ सप्लाई करता है। बताया कि आरोपी के खिलाफ जनपद शामली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

Subscribe to my channel


