पाकुड़ विद्यार्थी परिषद ने किया बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 131वी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतीमा पर नगर मंत्री सुमित पांडे एवं राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत सह संयोजक दिशा बजाज द्वारा संयुक्त रुप से माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित जिला सह संयोजक अमित शाह द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला । उन्होने कहा की “बाबा साहेब देश के एक ऐसे शख्स थे जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। उन्होंने भारत के संविधान निर्माण में एक पिता की भूमिका निभाई। वे हमेशा शोषितों के लिए लड़ते रहे और जातिवाद को चुनौती देते रहे”। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बम भोला उपाध्याय ,विशाल भगत , ,नगर सह मंत्री सत्यम भगत, दुलाल दास ,कार्यालय मंत्री प्रदीप मिश्रा ,नगर सोशल मीडिया प्रमुख सोनू राज ,सुदाम, अशोक अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



