गढ़वा झारखंड वन विभाग व कांडी पुलिस द्वारा मिलकर अवैध रूप से चल रहा है आरामिल को सील कर दिया गया


झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत दिन बुधवार को सुंडीपुर गांव में एक अवैध आरा मिल संचालित किया जा रहा था गुप्त सूत्रों से वन विभाग को मिली जानकारी की उक्त गांव निवासी नीरज सिंह व पंकज सिंह द्वारा अवैध आरा मिल संचालित किया जा रहा है वन विभाग के रेंजर प्रमोद ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को वन विभाग वह कांडी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई छापेमारी अभियान चलाकर की गई इस छापामारी अभियान के तहत अवैध लकड़ी वह आरा मिल को जब किया गया इस संबंध में सुरक्षाकर्मी सतीश कुमार व थाना प्रभारी फ़ैज़ रब्बानी ने बताया कि अग्रिम विधिवत करवाई वन विभाग के द्वारा किया जाएगा वहीं इसको लेकर लकड़ी के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है वही हम आपको बता दें कि जितने भी अवैध रूप से आरा मिल चला रहे हैं उनके अंदर खलबली बची हुई है। वहीं इस छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी इस प्रकार थे।वन विभाग के रेंजर प्रमोद कुमार ,सतिश कुमार, कांडी थाना प्रभारी फैज रब्बानी,पु0अ0नि0 स्वामी रंजन ओझा एवं सशस्त्र बल कांडी के शामिल थे।

Subscribe to my channel



