Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र के सत्यदेव शुक्ला अपने अन्य चार साथियों सहित फर्जी वाडा करके कर रहे धन उगाही*

Spread the love

**हरदोई/सवायजपुर** बड़ी खबर
*सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र के सत्यदेव शुक्ला अपने अन्य चार साथियों सहित फर्जी वाडा करके कर रहे धन उगाही*
सवायजपुर (हरदोई) के विद्युत उप केंद्र सवायजपुर में कर्मचारियों पर नहीं है किसी का अंकुश जब मर्जी आई तभी अपनी अल्टो गाड़ी तैयार कर उसमें तीन चार साथियों को बैठा कर किसी गांव में मीटर चेकिंग का बहाना बनाकर अवैध धन वसूली करना प्रारंभ कर दिया हरपालपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत महसूलापुर में आज दिनांक 18 सितंबर दिन शनिवार को ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है सत्यदेव शुक्ला लगातार अनेक ग्रामों जैसे महसूलापुर (हरपाल पुर ब्लॉक) , भरखनी व्लाक के पाण्डेपुर में मय टीम पहुंचकर मीटर में तमाम कमियां निकाल कर कार्यवाही करने धमकी देते हुए गरीब ग्रामीणों से अवैध धन वसूली करने का काम किया है ग्रामीणों के द्वारा आईडी कार्ड मांगने पर एक कोरा आईडी कार्ड दिखाया जिसमें किसी का नाम अंकित नहीं है फर्जी फिकेशन का खुला खेल विद्युत उपकेंद्र सवाजपुर के द्वारा काफी समय से फल फूल रहा है यह कृत्य विभाग की सारी पोल खोलने के लिए पर्याप्त है और देखने की बात होगी कि शासन प्रशासन का ध्यान इधर कब तक जाता है और कब तक कार्यवाही कराना सुनिश्चित किया जाता है।
रिपोर्ट_*अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाइव, मानव सेवाNGO हरदोई**

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com