गढवा: *नहर में गिर कर दलदल में फंसा नीलगाय.*

*नहर में गिर कर दलदल में फंसा नीलगाय.*

*काफी समय के बाद ग्रामीणों के सहयोग से निकाल गया बाहर*..
झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
काण्डी :- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटहुंआ कला के टोला सेतो के समीप एक नीलगाय नहर में गिरकर फस गया.
उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी की वह निकलने से असमर्थ था.!!
इसकी सुचना नूर मोहम्मद अंसारी के द्रारा वन समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह को दुरभाष के माध्यम से दिया गया.!!
बताया गया कि एक नीलगाय जो की नहर के दलदल में फस चुका है.
उसके बाद प्रसिद्ध सिंह ने मौके पर कुछ ग्रामीणों को भी लेकर पहुंचे.
फिर काफी समय के बाद ग्रामीणों ने रस्सी के माध्यम से नीलगाय को बाहर निकाला
जानकारी के अनुसार उस जंगली गाय के पैर में किसी तरह मोच हो जाने की आशंका है खबर संग्लन तक वह नहीं चल पा रहा था.!!
इस विषय में पुछे जाने पर वन समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह बताते हैं कि मेरे द्वारा वन विभाग को सुचना दे दी गई है.
साथ ही कहा कि सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपना किमती समय एक बेजूबां को बचाने के लगाया.!!
मौके पर श्यामाकान्त मिश्रा. भोला बैठा. चन्दन कुमार रजक. अफताब अंशारी. जाविद अंशारी.पंकज कुमार. करीम अंशारी. राजकुमार बैठा. मकसूद अंशारी. मौला अंशारी. अमित कुमार. सोनु कुमार व अन्य लोग भी मोजूद थे.!!

Subscribe to my channel


