Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद प्रभात फेरी चलते सिक्ख समाज के लोग सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव की जयंती पर निकली प्रभात फेरी

प्रभात फेरी चलते सिक्ख समाज के लोग सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव की जयंती पर निकली प्रभात फेरी

Spread the love

प्रभात फेरी चलते सिक्ख समाज के लोग
सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव की जयंती पर निकली प्रभात फेरी

फिरोजाबाद। सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव की 553 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिक्ख समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रमुख सरदार त्रिलोचन सिंह, ज्ञानी करनैल सिंह, ज्ञानी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में गुरु नानक देव की 553 वीं जयंती पर सिक्ख समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नई बस्ती, स्टेशन रोड, गुरूद्वारे आदि स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। प्रभात फेरी का समापन महात्मा गांधी विद्यालय के सामने स्थित गुरु द्वारे पर किया गया। प्रभात-फेरी में शामिल संगत एवं दर्शनार्थियों को चाय-बिस्कुट जलपान करवाया गया। इस दौरान प्रदीप, अभिषेक, शैलेन्द्र, संदीप, नानक चंद वासवानी, सरजू, मनोज, राजेन्द्र उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com