लगता है पायलट RSS का आदमी है..हवाई जहाज नहीं मिला
लगता है पायलट RSS का आदमी है..हवाई जहाज नहीं मिला

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* लगता है पायलट RSS का आदमी है..हवाई जहाज नहीं मिला। तेजप्रताप बोले- रोकने की चाल। कार्यकर्ता को अपनी कुर्सी पर बिठाया, कहा-ये सामाजिक न्याय।
*एंकर :-* वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार को पहुंचे जिले के कांप गांव में।जहाँ उन्होंने बीजेपी और आर एस एस पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा कईक दिनों से कार्यक्रम लग रहा था लेकिन लगते लगते यहां का कार्यक्रम रुक जा रहा था। हमारे निजी सहायक जो थे उसको कहा जो हमारे विभागीय कार्यक्रम जो है उसको लगाने का काम कीजिये।मंत्री बनने के बाद पहला बार कांप के धरती पर आये जहाँ तपेश्वर नाथ मंदिर देखे वो जागृत लगा।समझिए उनका दर्शन के लिए ही मेरा कार्यक्रम यहां लगा।
उन्होंने अपने पिताजी लालू प्रसाद यादव को लेकर भी कहा कि कल हमारे पिताजी आदरणीय लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आपका कार्यक्रम है जहाज के लिए बोल देते है लंबा सफऱ है।उसके बाद फिर कहीं न कहीं रात में पता चला जयंत जो है मेरा सरकारी पीए जिसका गांव यही है उसने सूचना दिया कि कार्यक्रम को लेकर जहाज नहीं हो सका।उसमें भाजपा और आर एस एस का चाल है हमको रोकने के लिए।वो लोग पूरी तरह से यह अपना लिया है जो धरती से जुड़ा हुआ है जो धरती पुत्र होगा जो सही में जनता का आवाज होगा जो सही में आपकी बात को रखता है जो जनता के बीच आपकी बातों को रखता है उसको पल पल रोको।ये लोग रोकने का कहाँ से काम किये।ये लोग रोकने का काम किया पहले मेरे पिताजी को घेरने का काम किया।शुरू से लेकर के हमारा पिताजी ने संघर्ष किया!

Subscribe to my channel



