धर्म-ज्योतिष-आध्यात्मराशिफल

इतिहास की 07 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग

इतिहास की 07 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग

Spread the love
unnamed

आवाज इंडिया लाइव

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 07 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 मार्च 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 25:22 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 13:04 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* कौलव – 14:53 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वरियान – 08:23 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:39
*🌄सूर्यास्त-* 18:25
*🌙चन्द्रोदय-* 29:17
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:28
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वादशी 25:22 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , विजया एकादशी व्रत वैष्णव (साधु – संन्यासी आदि के लिए , निम्बार्क) , बुध मीन राशि में 09:36 पर , शुक्र कुम्भ राशि में 10:47 पर , श्री रामानंद जालनेकर महाराज जयंती – साखरखेरडा (बुलढाणा) , मुनि सुव्रतनाथ जी मोक्ष (जैन , फाल्गुन कृष्ण द्वादशी ) , अभिनेता श्री अनुपम खेर जन्म दिवस , श्री परमहंस योगानन्द पुण्य दिवस , पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुण्य दिवस व जन औषधि दिवस / सप्ताह ( 01 से 07 मार्च , भारत )।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी त्रयोदशी 22:00 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री महाशिवरात्रि व्रत , प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*निर्गुणस्य हतं रूपं*
*दुःशीलस्य हतं कुलम्।*
*असिद्धस्य हता विद्या*
*अभोगेन हतं धनम् ।।*
★(चाणक्यनीति – 8/16)
*भावार्थ👉*
_गुण विहीन सौंदर्य भी व्यर्थ होता है, शील रहित समाज भी नष्ट हो जाता है। बुद्धि प्राप्त न हो तो शिक्षा व्यर्थ हैं तथा सदुपयोग / भोग के बिना धन नष्ट हो जाता है।_
🌹

*7 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1774 – ब्रिटेन के बोस्टन पोर्ट को सभी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया।
1835 – भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।
1854 – चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
1906 – फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1918 – फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।
1925 – सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी मंगोलिया पर कब्जा किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया।
1959 – अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बने।
1969 – इसरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को प्रधानमंत्री चुना था।
1985 – एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।
1987 – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर टेस्ट मैचों में सबसे पहले 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
1995 – डॉलर, 1.5330 इच गिल्डर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
2001 – फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
2002 – इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।
2003 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
2006 – ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
2007 – भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।
2008 – त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।
2008 – अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
2009- प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।
2009 – नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
2015 – नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में आतंकवादी संगठन बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गये और 143 लोग घायल हो गए।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा में समेकित कमान और नियंत्रण केन्‍द्र की शुरूआत की। नागपुर मेट्रो का भी उद्घाटन किया।
2019 – चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना , दो श्रेणियों में मिला सम्मान।
2019 – अमेरिका का वस्तु व्यापार घाटा रिकॉर्ड 891 अरब डॉलर पर पहुंचा व वॉशिंगटन:सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर
2020 – केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुभारंभ किया।
2021 – उपराष्ट्रपति ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद के प्रथमस्नातक दिवस को संबोधित किया।
2021 – देश के सबसे बड़े गुर्दा डायलिसिस अस्‍पताल का दिल्‍ली में बालासाहिब गुरूद्वारे में उद्घाटन किया गया।
2021 – बांग्लादेश ने नौ व्यक्तियों और एक संगठन के नाम की घोषणा की , जिन्हें वर्ष 2021 के लिए बांग्लादेश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “स्वाधीनता पुरस्कार” (Independence Award) से सम्मानित किया जाएगा।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चार दिवसीय इंडो-पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज (आईपीएमएचई) सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2022 – यूक्रेन के एक प्रतिनिधि ने आग्रह किया कि रूस को यूक्रेन पर विनाशकारी हमला रोकने का आदेश दिया जाए।
2022 – भारत का नौवां संस्करण – श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास)शुरु।
2023 – भारतीय नौसेना ने मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल MRSAM यानी मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण।
2023 – माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2023 – कोनराड संगमा ने मेघालय चुनाव में 26 सीटें जीतने के बाद लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 – बांग्लादेश के ढाका में एक इमारत में विस्फोट होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हुई जबकि 140 से अधिक लोग घायल हुए ।

*7 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1911 – प्रसिद्ध हिंदी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ।
1922 – रामप्रसाद शर्मा ‘महर्षि’ – भारत के प्रसिद्ध कवि थे।
1925 – रवीन्द्र केलकर कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे (पद्मभूषण सम्मानित)।
1934 – नरी कॉन्ट्रैक्टर – भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ।
1939 – सैयद सिब्ते रज़ी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ रहे ।
1949 – ग़ुलाम नबी आज़ाद, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 – वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ।
1955 – अनुपम खेर, भारतीय अभिनेता।

*7 मार्च को हुए निधन👉*

1939 – राय बहादुर दयाराम साहनी – भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।
1952 – परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।
1961 – गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1988 – प्रकाश मेहरोत्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1999 – अमेरिकी फिल्म निर्देशक स्टैनली क्यूब्रिक का निधन।
2012 – रवि (संगीतकार) – हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2018 – रेनाल्डो बिगनोने अर्जेंटीना के राजनीतिज्ञ ( कन्फर्म नहीं )।
2020 – अमेरिकी नाटककार मार्ट क्रॉली का 84 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – वेल्श रग्बी यूनियन सेंटर मैथ्यू वॉटकिंस (41) का निधन हुआ।
2022 – थाई मुक्केबाज (डब्ल्यूबीए फ्लाईवेट खिताब 1970) बर्करर्क चार्टवंचाई का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – श्रीलंका का सबसे प्रतिष्ठित हाथी राजा (68) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी लेखक, चित्रकार , थिएटर सेट व कॉस्ट्यूम डिजाइनर इयान फाल्कनर (63) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई-अंग्रेजी बैलेरीना लिन सेमुर [बर्टा लिन स्प्रिंगबेट] (79) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गोताखोर पैट मैककॉर्मिक (92) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी वृत्तचित्रकार पॉल जस्टमैन (74) का निधन हुआ।

*7 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

🔅 श्री रामानंद जालनेकर महाराज जयंती – साखरखेरडा (बुलढाणा)।
🔅 मुनि सुव्रतनाथ जी मोक्ष (जैन , फाल्गुन कृष्ण द्वादशी )।
🔅 अभिनेता श्री अनुपम खेर जन्म दिवस।
🔅 श्री परमहंस योगानन्द पुण्य दिवस।
🔅 पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुण्य दिवस।
🔅 जन औषधि दिवस / सप्ताह ( 01 से 07 मार्च , भारत )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No Slide Found In Slider.
anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com